न्यूज डेस्क: आज फिर पीएम मोदी देश के सभी राज्यों के सीएम से मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला हो सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे.
प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए कंटेनमेंट जोन बनने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे.
आपको बता दें की प्रधानमंत्री गृह मंत्रालय की 20 अप्रैल के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन के पालन को लेकर भी चर्चा करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में 3 मई के बाद उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की जाएगी. लॉकडाउन की स्थिति को लेकर भी इस बैठक में अहम चर्चा की जाएगी. क्यों की कई राज्य लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment