चीन से दूर हुई दुनिया, भारत में विदेशी निवेश लाने का ये अच्छा मौका

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस फैलाने को लेकर चीन पूरी दुनिया से दूर होता  जा रहा हैं। जापान ने तो चीन से अपनी कंपनियों को बापस लाने का प्लान बना रहा हैं। यह मौका भारत के लिए सबसे अच्छा हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने रविवार को कहा कि भारत को कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच चीन के लिए विश्व की 'घृणा' को बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आकर्षित करके अपने लिए आर्थिक अवसर के रूप में देखना चाहिए.
गडकरी रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रवासी भारतीय छात्रों से रूबरू हुए थे. उन्होंने कहा, 'सारी दुनिया में अब चीन के लिए घृणा है. क्या हमारे लिए इसे भारत के लिए एक अवसर में बदलना संभव है.'

चीन से बाहर जाने वाले व्यवसायों के लिए जापान द्वारा आर्थिक पैकेज की घोषणा का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा, 'मेरा मानना है कि हमें इस पर सोचना चाहिए और हम इस पर ध्यान केंद्रित करेंगे. हम उन्हें और हर उस चीज को मंजूरी देंगे और विदेशी निवेश आकर्षित करेंगे.'

जब उनसे पूछा गया कि यदि यह पाए जाने पर कि चीन ने कोरोना वायरस से जुड़ी सूचना को जानबूझकर छिपाया है तो क्या भारत कोई कार्रवाई करेगा, उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है जो विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री से जुड़ा है और इसलिए इस पर उनका प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा

0 comments:

Post a Comment