न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इस वायरस की चपेट में बिहार के पुरे 38 जिले आ चुके हैं। जो बिहार के लोगों के लिए खतरनाक हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार बिहार में कोरोना संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
खगड़िया में नोएडा से आये एक 22 साल के युवक की मौत भी कोरोना वायरस के कारण हुई हैं। इस तरह से राज्य में कोरोना का खौफ बना हुआ हैं। सरकार कोरोना के इस बढ़ते प्रभाव को रोकने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन कोरोना का संक्रमण रुक नहीं रहा हैं।
इसी बीच बिहार से एक अच्छी खबर ये भी हैं की यहां 629 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और अपने घर लौट चुके हैं। आपको बता दें की शुक्रवार को 22 जिलों से एक साथ 179 नये मामले सामने आये हैं। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2166 तक पहुंच गयी।

0 comments:
Post a Comment