बिहार के गया में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, इलाकों में मचा हड़कप

न्यूज डेस्क: बिहार के गया को रेड जोन में रखा गया हैं। अभी तक यहां कोरोना मरीजों की संख्या कम थी लेकिन अब इस संख्या में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रही हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गया में अब तक 23 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिससे इलाकों में हड़कंप मच गया हैं। 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया की हाल के दिनों में बाहर से लौटे श्रमिक ही पॉजिटिव पाये जा रहे हैं। जिससे गया में कोरोना की चेन बनती दिख रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यहां सात नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

तेजी से मिल रहे कोरोना मरीजों के कारण इस जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हो गयी है। सरकार कोरोना के इस फैलाव को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। साथ ही साथ लोगों के लिए कई तरह के दिशा निर्देश जारी कर रही हैं। ताकि कोरोना के इस फैलाव को रोका जा सके। 

0 comments:

Post a Comment