न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण बाहर से बिहार आने वाले प्रवासी मजदुर हैं। कोरोना के इसी बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। ताकि बिहार में कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।
बिहार सरकार ने अपने अधिकारियों को ये आदेश दिया हैं की मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद, पुणे, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा और बेंगलुरु से आने वाले लोगों को बिहार में क्वारंटीन किया जायेगा। क्वारंटीन पूरा होने पर इन्हे घर जाने की इजाजत मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार इन ग्यारह शहरों से आने वाले प्रवासी श्रमिक ही कोरोना की चपेट में हैं। इन शहरों से आने वाले लोगों को प्रखंड स्तरीय कैंपों में रखा जाएगा या पंचायत भवनों में बनाएं गये क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
वहीं बाकी शहरों से आने वाले प्रवासियों को रजिस्ट्रेशन तो जरूर कराना होगा, लेकिन उनके लिए होम क्वारंटीन की व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे लोगों को 21 दिनों तक अपने घर में ही रहना होगा। बिहार सरकार ने इसके लिए भी कई तरह के दिशा निर्देश जारी किये हैं।

0 comments:
Post a Comment