न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने वाला चीन अब भारत और अमेरिका के साथ महायुद्ध की तैयारी कर रहा हैं। चीन अपने सैन्य शक्ति को और भी ताकतवर बना रहा हैं। कोरोना काल में जहा पूरी दुनिया की अर्थववस्था गिर रही हैं तो वहीं चीन अपना सैन्य बजट को बढ़ा रहा हैं। जो भारत और अमेरिका के लिए एक बड़ा संदेश हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एंड एनालिसिस (आईडीएसए) के अनुसार भारत का रक्षा बजट 2020 में 66.9 अरब अमेरिकी डॉलर था। वहीं कोरोना महासंकट के बाद भी चीन इस वर्ष 180 अरब डॉलर रक्षा पर खर्च करेगा। इस तरह चीन का ताजा रक्षा बजट भारत के मुकाबले 2.7 गुना अधिक है।
मिली जानकारी के अनुसार चीन अपने रक्षा बजट से एयरक्राफ्ट कैरियर, परमाणु सबमरीन और स्टील्थ फाइटर जेट का निर्माण करेगा। इस बजट के द्वारा चीन महायुद्ध करने की तैयारी कर रहा हैं। क्यों की दुनिया के दूसरे देश आर्थिक मंदी के बीच रक्षा बजट पर खर्च कम कर रहे हैं। जबकि चीन सबसे ज्यादा पैसा रक्षा पर खर्च कर रहा है।
चीन का भारत, जापान और वियतनाम जैसे पड़ोसी मुल्कों से सीमा विवाद है। साथ ही साथ साउथ चाइना सी में अमेरिकी सेना का सामना करना हैं। ऐसे में चीन के रक्षा बजट में यह बढ़ोत्तरी काफी मायने रखती है। अमेरिका और भारत चीन पर नजर बनाएं हुए हैं ताकि भविष्य में चीन कोई बड़ी साजिस ना रच सके। क्यों की चीन पर विश्वास नहीं किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment