बिहार में 13 साल बाद निकली है एमवीआई की वेकैंसी, 9 जून तक आवेदन करें

न्यूज डेस्क: बिहार में बोरोजगार युवाओं के लिए 13 साल बाद एमवीआई की वेकैंसी हैं। इच्छुक उम्मीदवार 9 जून  ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आप इसका लाभ उठाए। 
बिहार सरकार के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया बिहार BPSC के द्वारा ली जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार एमवीआई के 90 पदों पर बहाली निकाली गई हैं। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोटर वाहन निरीक्षकों की कमी के कारण वाहनों की फिटनेस, दुर्घटना वाले वाहनों का स्पॉट वेरीफिकेशन का  काम प्रभावित हो रहा है नई बहाली के बाद इन सभी कार्यों में तेजी आएगी। इसलिए बहुत जल्द बहाली की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment