न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच पिछले कुछ दिनों से सीमा पर तनाव बना हुआ हैं। दोनों देश की सेनाएं आमने सामने हैं। एक और चीन जहां अपनी सेना की संख्या में बढ़ोत्तरी कर रहा हैं तो इसको देखते हुए भारत ने भी चीन सीमा का सैनिकों की संख्या को बढ़ा दिया हैं।
चीन और भारत के अफसर इस तनाव को कम करने के लिए बैठक कर रहे हैं। लेकिन चीन दुनिया का सबसे शातिर देश हैं इसकी नियत पर हमेशा सक पैदा होता हैं। कुछ दिन से चीनी वायु सेना ने भी सीमा पर गस्त बढ़ा दी हैं और भारत में घुसने की कोशिश की हैं। इसको देखते हुए भारतीय वायु सेना भी अलर्ट हो गयी हैं और चीन के किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
आपको बता दें की चीन अपने छेत्र में सीमा पर निर्माण कार्य कर रहा हैं। भारत ने भी सीमा पर तेजी के साथ निर्माण कार्य को बढ़ाया हैं। चीन जिसका विरोध कर रहा हैं। जिसके कारण चीन और भारत की सैनिको के बीच झड़प भी हुयी थी। जिससे दोनों ओर के सैनिक घायल हो गए थे। चीन हेलीकॉप्टर से भारतीय सीमा में आने की भी कोशिश कर रहा था। जिसे भारतीय वायु सीना ने अपने फाइटर जेट से उसे खदेड़ दिया था।

0 comments:
Post a Comment