बिहार में कोरोना से 13 लोगों की मौत, CM नीतीश ने परिजनों को दिए 4-4 लाख की सहायता राशि

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ हैं। इस वायरस के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ हैं। इस वायरस के संक्रमण से बिहार में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जो राज्य के लोगों के लिए बेहद दुखद खबर हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश ने एलान किया हैं की बिहार में जिन लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई हैं। बिहार सरकार उनके परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देगी। ताकि उनके जीवन में किसी प्रकार के आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़ें। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार बिहार में कोरोना का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। बाहर से बिहार आ रहे प्रवासी मजदूरों के कारण बिहार की स्थिति ख़राब हो गई हैं। जिससे राज्य सरकार की टेंशन बढ़ती जा रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment