कोरोना वायरस से बिहार की स्थिति खराब, 2574 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस से स्थिति ख़राब होती जारी हैं। इस वायरस के कारण काफी लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं तथा लोगों में डर की भावना उत्पन हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार बिहार में अब तक 2574 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गयी हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार  पटना , जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया और सारण जिले में नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग पटना के पटना शहरी इलाके के अंदर संक्रमण के नए मामलों की भी पुष्टि की हैं। 

इस तरह से बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। जिससे राज्य की स्थिति ख़राब गयी हैं। बिहार सरकार कोरोना के इस संकट से निपटने के लिए कई तरह के बड़े बड़े फैसले ले रही हैं। ताकि कोरोना के इस महामारी को ख़त्म किया जा सके। 

0 comments:

Post a Comment