बिहार में 1607 लोग कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप, बेकाबू होता जा रहा संक्रमण

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा हैं। प्रतिदिन काफी मात्रा में कोरोना मरीज मिलने से राज्य की स्थिति ख़राब हो गयी हैं। अब तक कुल 1607 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिससे बिहार में हड़कंप मच  गया हैं। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कल 54 नए मरीज मिले थे। दूसरे अपडेट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। अब एक बार फिर से 28 मरीज मिले हैं। जिसके कारण मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही हैं। 

सरकार के कई प्रयासों में बाबजूद कोरोना का संक्रमण बिहार में रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस संक्रमण से प्रतिदिन लोग बिहार हो रहे हैं। जिससे राज्य सरकार की चिंता बढ़ने लगी हैं। बिहार में अब तक 10 लोगों की मौत कोरोना वायरस  के संक्रमण से हुई हैं। 

0 comments:

Post a Comment