1 जून से 200 पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत, रेलवे ने जारी किया लिस्ट, आज से करें टिकट बुक

न्यूज डेस्क: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया हैं। जिसके कारण देश में कई चीजों को बंद रखा हैं। आपको बता दें की ट्रेन के सफर करने वाले लोगों के लिए रेलवे 12 मई से स्पेशल ट्रेन चला रही हैं। 
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की रेल मंत्रालय 1 जून से 200 ट्रेनों से रेल सेवा शुरू करने वाली है। इसकी जानकारी खुद रेलवे ने दी हैं। इसके लिए टिकटों की बुकिंग 21 मई से सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अगर आप कहीं जाना चाहते हैं तो आप IRCTC के वेबसाइट पर जा कर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों में तत्काल या प्रीमियम तत्काल की सुविधा नहीं होगी। कंफर्म टिकट होने पर ही स्टेशन पर एंट्री मिलेगी। आपको बता दें की ट्रेनें पूरी तरह से एसी और नॉन एसी की तरह आरक्षित होंगी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेनों की पूरी लिस्ट भी जारी किया हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर इसकी जानकारी ले सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment