न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी से बिहार में हड़कंप मचा हुआ हैं। इस महामारी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही साथ लोगों की टेंशन भी बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कुल 1663 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसमे से 10 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार बुधवार को 144 नये मामले सामने आये हैं। इनमें पटना के नौ संक्रमित शामिल हैं। जबकि बक्सर के 21, खगड़िया के 15, भागलपुर के 12, बांका के 11 पॉजिटिव मरीज हैं। इससे बिहार में कोरोना की लंबी चेन बनती जा रही हैं।
कोरोना के इस चेन से बिहार सरकार चिंतित हैं। क्यों की बिहार के गांव में भी कोरोना का संक्रमण धीरे धीरे अपना पैर पसार चूका हैं। कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई हैं जो गांव के रहने वाले हैं। इससे बिहार सरकार टेंशन में आ गई हैं।

0 comments:
Post a Comment