न्यूज डेस्क: बिहार में 18 महीने के डीएलएड कोर्स को लेकर बहुत दिनों से बाद विवाद चल रहा था। बिहार सरकार टीचर की भर्ती में 18 महीने के डीएलएड कोर्स को मानता नहीं दी थी। इसके बाद छात्रों ने हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया था। फिर भी फैसला नहीं हो पाया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 18 महीने के डीएलएड कोर्स को मान्यता दे दिया गया हैं। अब 18 माह के डीएलएड कोर्स करने वाले उम्मीदवार का सर्टिफिकेट शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए मान्य हो गया है। आपको बता दें की भारत सरकार की ओर से मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने इसकी घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद एनसीटीइ ने मान्यता के लिए बिहार के शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। इससे ये रास्ता साफ हो गया हैं की टीचर भर्ती में इन्हे शामिल किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की पटना हाइकोर्ट ने एनआइओएस और किसी अन्य एनसीटीइ मान्यता प्राप्त संस्थान के माध्यम से किये गये डीएलएड पाठ्यक्रम के बीच रोजगार के उद्देश्यों के लिए समकक्षता बनाये रखने हेतु जो निर्णय दिया, उस निर्णय का सम्मान करते हुए एनसीटीइ ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद अब बिहार में 18 महीने के डीएलएड कोर्स मान्य होगा।

0 comments:
Post a Comment