गया, पटना और मुंगेर की सीमाएं 17 मई तक रहेगी सील, सरकार का आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। जिससे बिहार सरकार की चिंता बढ़ गयी हैं। सरकार ने ये आदेश जारी किया हैं की बिहार के वैसे जिले जो रेड जोन में हैं। उन जिले की सभी सीमाएं सील कर दी जाए ताकि कोरोना वायरस का संचार तेजी के साथ ना हो सके। 
आपको बता दें की बिहार के मुंगेर में कोरोना पॉजिटिव 95, पटना में 44, रोहतास में 51, बक्सर में 51, गया में 06 मरीज हैं। जिसके कारण इन जिलों को रेड जोन में रखा गया हैं। सरकार इन जिलों के सीमाओं को सील करने का आदेश जारी किया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार इन जिलों में 17 मई तक कोई छूट नहीं मिलेगी और लॉकडाउन का पालन पहले की तरह ही किया जाएगा। वहीं जो जिले ग्रीन और ऑरेंज जोन में उन जिलों में कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती हैं।   

0 comments:

Post a Comment