न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार ने 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रखने का फैसला लिया हैं। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके लिए सरकार ने कुछ दिशा निर्देश जारी किये हैं। इसी बीच ये खबर आ रही हैं की बिहार में 17 मई तक दुकाने बंद रहेगी।
वैसे जिले जो ग्रीन जोन में हैं उन जिलों में कुछ शर्तों के साथ दुकाने खुलने की अनुमति दी जा सकती हैं। लेकिन बिहार में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर बिहार सरकार चिंतित हैं और वो अपने राज्य में लॉकडाउन को सख्त करना चाहती हैं।
बिहार में वैसे जिले जो रेड जोन में हैं। उन जिलों को पूरी तरह से सील करने का आदेश दे दिया गया हैं। इन जिलों में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलेगी। साथ ही साथ लॉकडाउन का पूरा पालन पहले की तरह जारी रहेगा।
जारी दिशा निर्देश के अनुसार दुकानों के साथ साथ स्कूल, कॉलेज, टैक्सी भी बंद रहेंगे। लेकिन कुछ ज़रूरी दुकाने पहले की तरह खुली रहेगी। बिहार सरकार बहुत जल्द इसके लिए सुचना जारी कर सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment