न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया हैं। साथ ही साथ कई तरह के दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। आपको बता दें की केंद्र सरकार ने भारत को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बाटा हैं।
देश के वैसे जिले जो रेड जोन में हैं उन जिलों को 17 मई तक कोई राहत नहीं मिलेगी। इन जिलों में लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ जारी रहेगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया है.
सरकारी आवेदन के अनुसार जब तक कोई जिला ग्रीन जोन में नहीं आएगा। उन जिलों में कोई छूट नहीं मिलेगी। यहां पहले की तरह सख्ती लागू रहेगा और लोगों को बिना किसी काम के घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। रेड जोन से कोई भी क्षेत्र ग्रीन जोन में तभी रखा जाएगा यदि वहां कोविड-19 का कोई पुष्ट मामला ना हो या पिछले 21 दिन में जिले में कोई मामला सामने ना आया हो.

0 comments:
Post a Comment