न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार में रहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरुरी हैं की आप बिहार के किस जोन में हैं। सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की लिस्ट तैयार कर ली हैं। इसी के अनुसार आपको लॉकडाउन में छूट दिया जायेगा।
अगर आप रेड जोन में रहते हैं तो आपको किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलेगी और अगर आप ऑरेंज और ग्रीन जोन में रहते हैं तो आपको कुछ शर्तों के साथ छूट मिल सकती हैं। साथ ही साथ आप अपने काम पर लौट सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने गाइडलाईन भी जारी किया हैं।
बिहार का लिस्ट।
रेड जोन = मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया.
ऑरेंज जोन = नालंदा, कैमूर, अरवल, सारण , नवादा, लक्खीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी , पूर्वी चंपारण , भागलपुर , जहानाबाद, मधेपुरा और पूर्णिया।
ग्रीन जोन = खगड़िया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, प चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल, शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार।
आपको बता दें की जोन की इस सूची को हर सप्ताह या उससे पहले भी बदला जा सकता हैं। ये कोरोना के मिलने वाले मरीजों पर निर्भर करेगा।

0 comments:
Post a Comment