न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण को फैलाव बढ़ता जा रहा हैं। इस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन कई तरह के फैसले ले रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर पटना से आ रही हैं की की यहां डीएम ने 18 बाजारों को बंद कर दिया हैं।
डीएम के आदेश के बाद पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत हरिहर चैंबर, कोतवाली थाना में चांदनी मार्केट, मौर्या कंपलेक्स, पाटलिपुत्र थाना में गोसाईंटोला रोड मार्केट, शास्त्री नगर थाना में राजा बाजार मार्केट, हवाई अड्डा थाना में शेखपुरा बाजार, राजा बाजार ,खाजपुरा बाजार, जगदेव पथ बाजार की दुकाने बंद रहेगी।
वहीं पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना में वर्मा सेंटर मार्केट, गर्दनीबाग थाना मे चितकोहरा मार्केट, कदम कुआं थाना में चूड़ी मार्केट, पीरबहोर थाना में हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, बाकरगंज मार्केट, परसा बाजार थाना में कुरथौल बाजार, परसा, इतवारपुर बाजार को बंद करने का आदेश दिया गया हैं।
आपको बता दें की पटना सदर अनुमंडल के अंदर आने वाले 18 बड़े मार्केट में एक साथ कई दुकानें अवस्थित रहने के कारण ज्यादा भीड़ होने की संभावना और कंटेनमेंट जोन से नजदीक रहने के कारण कोरोना के संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई गई है। जिसके कारण पटना डीएम ने इसे बंद करने का फैसला लिया।

0 comments:
Post a Comment