न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा हैं। साथ ही साथ लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच बिहार सरकार ने सभी जिले के डीएम को आदेश दिया हैं की वो अपने जिले में दुकाने और सैलून खोलने की इजाजत दें।
इसी बीच बिहार के गया से ये खबर आ रही हैं की डीएम ने कहा कि कपड़े व रेडीमेड वस्त्रों की दुकान सहित टेलरिंग, श्रृंगार की दुकान, सैलून सप्ताह में केवल 2 दिन बुधवार और शुक्रवार को ही खुलेंगे। साथ ही लोगों को मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। इनके खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे व दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।
आपको बता दें की यहां मिठाई की दुकान आभूषण की दुकान फुटवियर की दुकान सोमवार व गुरुवार को खुलेगी। इनका भी समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे व दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। सभी लोगों को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।
सरकारी आदेश के अनुसार बिहार में जो दुकाने पहले से खुल रही थी उसमे कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। ये दुकानें अपने समय और दिन से खुलती रहेगी।

0 comments:
Post a Comment