न्यूज डेस्क: शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को देवो का देव कहा जाता हैं। उनकी कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भगवान शिव के 20 ऐसे नामों के बारे में जिस नाम के जाप से जीवन के सम्पूर्ण कष्ट दूर हो जाते हैं तथा जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
भगवान शिव के इन '20' नामों को जपने से दूर हो जाते हैं जीवन के संपूर्ण कष्ट।
1-शिव - कल्याण स्वरूप
2-महेश्वर - माया के अधीश्वर
3-शम्भू - आनंद स्वरूप वाले
4-पिनाकी - पिनाक धनुष धारण करने वाले
5-शशिशेखर - सिर पर चंद्रमा धारण करने वाले
6-वामदेव - अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले
7-विरूपाक्ष - विचित्र आंख वाले( शिव के तीन नेत्र हैं)
8-कपर्दी - जटाजूट धारण करने वाले
9-नीललोहित - नीले और लाल रंग वाले
10-शंकर - सबका कल्याण करने वाले
11-शूलपाणी - हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले
12-खटवांगी- खटिया का एक पाया रखने वाले
13-विष्णुवल्लभ - भगवान विष्णु के अति प्रिय
14-शिपिविष्ट - सितुहा में प्रवेश करने वाले
15-अंबिकानाथ- देवी भगवती के पति
16-श्रीकण्ठ - सुंदर कण्ठ वाले
17-भक्तवत्सल - भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले
18-भव - संसार के रूप में प्रकट होने वाले
19-शर्व - कष्टों को नष्ट करने वाले
20-त्रिलोकेश- तीनों लोकों के स्वामी

0 comments:
Post a Comment