बिहार में कोरोना का डबल अटैक, बढ़ गई नीतीश सरकार की टेंशन

न्यूज डेस्क: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार बिहार में कोरोना का डबल अटैक हो रहा हैं। यहां प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। इससे बिहार सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। सरकार इसके लिए कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं। 
आपको बता दें की कल बिहार में 211 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इससे बिहार में हड़कंप मच गया हैं। सरकार के कोशिशों के बाबजूद कोरोना मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही हैं। जो राज्य के लोगों के लिए एक खतरनाक संकेत हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 20 जिलों में गुरुवार को 211 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यही नहीं राज्य में पिछले 36 घंटे में नए कोरोना केस मिलने का भी नया रिकोर्ड बना है। मतलब सूबे में 36 घंटे में 440 कोरोना के पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिससे राज्य सरकार चिंतित हैं। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1987 हो गई है। 

0 comments:

Post a Comment