न्यूज डेस्क: भारत की बढ़ती ताकत का लोहा आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया मान रही हैं। भारत की विदेश निति का ही ये असर है की भारत WHO जैसे बड़े संस्थान का नेतृत्व करने वाला हैं। 22 मई से भारत WHO में बड़े फैसले लेगा। भारत के इस बढ़ते कद से सबसे ज्यादा परेशानी चीन को हो रही हैं।
चीनी मिडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर हैं की क्या भारत WHO में चीन के खिलाफ फैसला लेगा। पूरी दुनिया कोरोना महामारी को लेकर चीन के प्रति आक्रामक हैं। ऐसे समय में भारत का WHO की जिम्मेदारी मिलना चीन के लिए खतरनाक हो सकता हैं। इससे चीन की सरकार को भारत का डर सता रहा हैं।
आपको बता दें की इसी माह ताइवान को लेकर WHO में चर्चा होनी हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ताइवान को लेकर अपना स्टेंड किलियर कर दिया हैं। जिससे चीन की चिंता बढ़ गई हैं। अब चीन को इस बात का भी डर सता रहा हैं की कहीं भारत भी ताइवान का ही समर्थन ना कर दें। इससे चीन पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएगा।

0 comments:
Post a Comment