न्यूज डेस्क: बिहार में अपनी मांग को लेकर शिक्षक काफी दिनों से हड़ताल पर थे। लेकिन सरकार की बातचीत के बाद शिक्षकों ने हड़ताल ख़त्म कर दिया और अपने अपने काम पर लौट आये। इन शिक्षकों पर अब बिहार सरकार मेहरबान नजर आ रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ये एलान किया हैं की इन शिक्षकों को हड़ताल अबधि के साथ साथ लॉकडाउन के समय का भी पूरा वेतन दिया जाएगा। इनके वेतन में किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जाएगी।
बिहार सरकार के आदेश के अनुसार ईद से पहले इन सभी शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा। बिहार में शिक्षकों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला हैं। जिसके कारण कुछ लोगों के घरों में आर्थिक समस्या उत्पन होने लगी हैं। लेकिन सरकार अब इनका वेतन बहुत जल्द दे देगी।

0 comments:
Post a Comment