न्यूज डेस्क: शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का बड़ा महत्त्व हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं। आज इसी विषय में शास्त्रों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान रखकर महिलाएं वट सावित्री व्रत का पूजा कर सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कैसे करें पूजा।
1 .लॉक डाउन में आप पूजा स्थल पर पहले रंगोली बना लें, उसके बाद अपनी पूजा की सामग्री वहां रखें।
2 .इसके बाद आप अपने पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर लक्ष्मी नारायण और शिव-पार्वती की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें।
3 .शास्त्रों के अनुसार पूजा की शुरूआत गणेश और माता गौरी से करें।
4 .इस व्रत में सावित्री-सत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण करना न भूलें।
शास्त्रों के अनुसार इस बात वट सावित्री व्रत अमावस्या तिथि 21 मई को रात 09:35 बजे से शुरू हो जाएगी जो 22 मई को रात 11:08 बजे तक रहेगी। इसलिए इस बार वट सावित्री व्रत 22 मई को ही पड़ रहा है। महिलाएं इस दिन व्रत रख सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment