भारत-चीन तनाव पर बोला अमेरिका, दिया भारत का साथ

न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया हैं। चीन अपनी सेना की संख्या बढ़ा रहा हैं। जिसके कारण युद्ध के हालात बनते जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने भारत का साथ देते हुए कहा है की चीन का व्यवहार भारत के साथ उकसाने और परेशान करने वाला हैं। 
आपको बता दें की कुछ दीं पहले सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिक के बीच झड़प हुई थी। जिसमे दोनों ओर के सैनिक घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच तेजी के साथ तनाव बढ़ने लगा हैं। भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। 

वहीं अमेरिका ने कहा कि चीनी सैनिकों का आक्रामक व्यवहार चीन द्वारा पेश खतरे की याद दिलाता है। यह देश किसी का सगा नहीं हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा की दक्षिण चीन सागर हो या भारत के साथ लगी सीमा हो, हम चीन द्वारा उकसावे और परेशान करने वाला व्यवहार देख रहे हैं। यह दिखाता है कि चीन अपनी बढ़ती ताकत का किस तरह इस्तेमाल करना चाहता है।

अमेरिका ने चीन को साफ साफ कहा है की चीन अपनी ये गंदी चाल चलना बंद कर दें नहीं तो उसके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार चीन जिस तरह से भारतीय सीमा के पास सैनिक बढ़ा रहा हैं वो निंदनीय हैं। 

0 comments:

Post a Comment