न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया को कोरोना देने वाला चीन अमेरिका की मार से बेहाल हैं। क्यों की अमेरिका चीन पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंद लगाना शुरू कर दिया हैं। इससे चीन बर्बाद हो सकता हैं तथा उसकी आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती हैं।
वॉशिगटन पोस्ट में छापी के एक के अनुसार अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने यह कदम चीन द्वारा हांगकांग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने की अपनी योजना का खुलासा करने के एक दिन बाद उठाया है। जो चीन के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं।
वाणिज्य विभाग ने अपने बयान में कहा है कि मानवाधिकार उल्लंघन, चीन के दमनकारी अभियान में हुए दुर्व्यवहार, मनमाने तरीके से कैद करने, जबरन काम कराने और उइगर समुदाय की उच्च तकनीक द्वारा निगरानी में संलिप्तता के चलते 33 चीनी कंपनियों और संस्थानों को ब्लैकलिस्ट किया गया है।
अमेरिका ने कहा की चीन मानवाधिकार उल्लंघन सबसे ज्यादा करता हैं। इसलिए उसे सबक सिखाने का समय आ गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार कम से कम सात शीर्ष टेक कंपनियों को चीन के हाई-टेक्नोलॉजी सर्विलांस को सक्षम करने की मंजूरी मिली हुई थी। जबकि, 24 अन्य कंपनियां, सरकारी संस्थान और वाणिज्यिक संगठन चीनी सेना द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले साजोसामान की खरीद में शामिल थे। अमेरिका ने इन सभी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment