न्यूज डेस्क: अगर बिहार से 18 महीने के डीएलएड कोर्स किया हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार के शिक्षा विभागने इसे मान्यता दे दी हैं। अब ये लोग टीचर बन सकते हैं और बिहार में होने वाले टीचर बहाली की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 18 माह के डीएलएड कोर्स करने वाले उम्मीदवार का सर्टिफिकेट शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए मान्य हो गया है। इसे भारत सरकार की ओर से मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने इसकी घोषणा कर दी है। जिसके बाद बिहार के शिक्षा विभाग ने भी इसे मान्यता दे दी हैं।
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके कहा कि पटना हाइकोर्ट ने एनआइओएस और किसी अन्य एनसीटीइ मान्यता प्राप्त संस्थान के माध्यम से किये गये डीएलएड पाठ्यक्रम के बीच रोजगार के उद्देश्यों के लिए समकक्षता बनाये रखने हेतु जो निर्णय दिया हैं। इससे बिहार में 90 हजार से ज्यादा छात्रों को लाभ हो सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment