बिहार में कोरोना का कहर जारी मचा हड़कंप, 466 हुआ पॉजिटिव का आंकड़ा

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट धीरे धीरे गहराता जा रहा हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 के करीब पहुंचने वाला हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरीजों की संख्या 466 हो गया हैं। प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी इस नए अपडेट के मुताबिक 16 और नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिससे बिहार में हड़कंप मच गया हैं। 
बिहार में जिस रफ़्तार से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं वो राज्य के लिए काफी खतरनाक हैं। स्वास्थ्य विभाग के चीफ सेक्रेटरी से मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले से 13 मामले, कटिहार जिले से 2 और रोहतास जिले से एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई हैं। 

वहीं मधुबनी जिले से 13 मामले, कटिहार जिले से 2 और रोहतास जिले से एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। साथ ही साथ बिहार के और कई जिलों से कोरोना मिलने की पुष्टि हुई हैं। कोरोना के ग्राफ में लगातार वृद्धि हो रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment