रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, 17 मई तक नहीं चलेगी पैसेंजर ट्रेन

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना संकट को दूर करने के लिए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया हैं। ताकि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को रोका जा सके। हालांकि इस बार के लॉकडाउन में जो इलाके ऑरेंज और ग्रीन जोन में हैं। उन्हें कुछ शर्तों के साथ छूट मिल सकती हैं। 
इसी बीच रेल मंत्रालय ने एक बड़ा लेते हुए कहा हैं की 17 मई तक देश में कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक राजेश दत्त बाजपेयी ने कहा की वर्तमान में माल ढुलाई और पार्सल ट्रेन परिचालन जारी रहेगा। ताकि देश में किसी भी चीज की कमी नहीं हो। 

रेल मंत्रालय ने कहा की विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं ताकि ये लोग अपने गृह राज्य पहुंच सके। आने वाले दिनों में ट्रेन कब से चलेगी इसके लिए रेलवे समय आने पर सूचित करेगा। 

0 comments:

Post a Comment