न्यूज डेस्क: भारत में गर्मी तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया हैं। राजधानी दिल्ली के पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इससे को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
मौसम विभाग के एक रिपोट के अनुसार बृहपस्तिवार को पश्चमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है तथा तापमान में कमी आ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी लू का प्रकोप जारी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज 47.1 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।
वहीं बिहार में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हैं। यहां के लोग भी गर्मी से काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं। बिहार के गया जिला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा हैं। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया हैं। लेकिन लोगों को 28 मई के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
0 comments:
Post a Comment