बिहार में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां, सैलरी 55 हजार से ज्यादा

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां प्रकाशित की गयी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन की तिथि। 
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 मई से 26 मई के बीच रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। ऑनलाइन माध्यम से फीस भरने की अंतिम तिथि 01 जून 2020 है। 

शैक्षणिक योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स। साथ ही उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 

आयु सीमा : 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है।  आयु में छूट के लिए आप नोटिफिकेशन देखें। 

आवेदन शुल्क : 
सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 750 रुपये। 
बिहार के एससी व एसटी वर्ग के लिए 200 रुपये। 
बिहार राज्य की सभी महिलाएं के लिए 200 रुपये। 
दिव्यांग वर्ग के लोगों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये। 

आवेदन प्रक्रिया। 
इच्छुक उम्मीदवार www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

0 comments:

Post a Comment