बिहार के सासाराम में कोरोना से हड़कंप, एक साथ मिले 6 कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन किसी ना किसी जिले में कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही हैं। जिससे बिहार में हड़कंप मचा हुआ हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी एक रिपोट के मुताबिक आज बिहार के सासाराम में एक साथ 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिससे बिहार में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 432 पर पहुंच गई है।
आपको बता दें की इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में चार पुरुष और 2 महिलाएं हैं। कोरोना की पुष्टि होने से ये जिला रेड जोन में आ गया हैं। सरकार इस जिलों को सील कर रही हैं। इससे पहले बिहार में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुयी जो नालंदा का रहने वाला है। वह कानपुर से नालंदा लौटा हैं।   

0 comments:

Post a Comment