न्यूज डेस्क: कोरोना से अमेरिका में महासंकट आ गया हैं। पहली बार दुनिया का सबसे ताकतवर देश खुद को बेबस और लाचार महसूस कर रहा हैं। अमेरिका में हालात और देशों के मुकाबले बदतर हैं जहां दूसरी तिमाही अभूतपूर्व 30 फीसदी गिरावट के साथ तबाह होने के संकेत दे रही है। ये अमेरिका के साथ साथ पूरी दुनिया के लिए खतरनाक हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में बड़ी संख्या में मौतों के बाद अब वहां दफनाने में दिक्कत आ रही है। लाशों को दफनाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही हैं। आपको बता दें की बुधवार को ब्रुकलीन में स्थानीय लोगों को पुलिस को बुलाना पड़ा।
दरअसल, वहां के कब्रिस्तान के बाहर ट्रकों में बर्फ में बड़ी संख्या में शव रखे हुए हैं और अब उनसे बदबू आने लगी हैं। पुलिस अफसर ने बताया कि शाम को एक बड़े रेफ्ररिजरेटेड ट्रक में शवों को स्थानांतरित कर दिया गया। अमेरिका का ये हालात पूरी दुनिया के लिए एक संकेत की तरह हैं।
अगर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना नहीं रुका तो ये पूरी मानव जाती के लिए खतरनाक साबित होगा। भारत जैसे देशों में अमेरिका की तरह मेडिकल साइंस भी डेवलप नहीं हैं जो इस महामारी को रोक सके। यहां लॉकडाउन ही सबसे अच्छा उपाय हैं।

0 comments:
Post a Comment