बॉर्डर पर भारत-चीन के बीच बढ़ा तनाव, हो सकता है युद्ध?

न्यूज डेस्क: चीन अपनी गंदी हरकतों से कभी भी बाज आने वाला नहीं हैं। एक बार फिर वो बॉर्डर पर तनाव को बढ़ा रहा हैं। कुछ दिन पहले 5 मई को पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के 250 सैनिकों के बीच हिंसक झड़प। इसमें कई भारतीय और चीनी सैनिक घायल हुए। 
मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद 9 मई को उत्तरी सिक्किम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। इसतरह से बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया हैं। चीन सैनिकों को संख्या को बढ़ा रहा हैं तो वहीं भारत ने भी चीन को जवाब देने के लिए सैनिकों को संख्या को बढ़ाया हैं। 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक रिपोट के अनुसार भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2017 में डोकलाम में 73 दिनों तक टकराव चला था और दो परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी। एक बार फिर बॉर्डर पर युद्ध के हालात बन रहे हैं। 

0 comments:

Post a Comment