एक बिहारी को मिला विश्व बैंक की बड़ी जिम्मेदारी, जानकर होगा गर्व?

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बिहार की गिनती गरीब स्टेट के रूप में होती हैं। लेकिन यहां के लोगों में दिमाग की कोई कमी नहीं हैं। भारत में जितने भी तरह की सरकारी एग्जाम होते हैं जिसमे बिहारी छात्रों का दबदवा होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे बिहारी के बारे में जिन्हे विश्व बैंक की जिम्मेदारी मिलने वाली हैं। 
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित एक खबर के अनुसार पटना के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र रह चुके और भारत के अर्थशास्त्री आभास झा को विश्व बैंक ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस वैश्विक संस्थान ने उन्हें दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। 

भारतीय अर्थशास्त्री आभास झा का बिहार से संबंध रहा है। आभास झा बिहार की राजधानी पटना स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं। आभास झा ने 2001 में विश्व बैंक ज्वाइन किया और वह बांग्लादेश, भूटान, भारत और श्रीलंका के बैंक कार्यालय में कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार भारतीय मूल के अर्थशास्त्री आभास झा को दक्षिण एशिया में विश्वबैंक के एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

0 comments:

Post a Comment