न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी फैलाने वाला चीन अपनी दादागीरी दिखाने से बाज नहीं आ रहा हैं। कभी वो भारत के साथ उलझने की कोशिश करता हैं तो कभी वो अमेरिका, ताइवान और वियतनाम से उलझने की कोशिश करता हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर हांगकांग से आ रही हैं की हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का कड़ा विरोध किया है। आपको बता दें की चीन की सरकार ने पिछले दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को अपने संसद में पाश किया था, अब इसी कानून को लेकर हांगकांग में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।
मीडिया रिपोट के अनुसार हांगकांग पुलिस ने चीन के प्रस्तावित सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ रविवार को सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने हांगकांग के साथ एकजुट', ‘हांगकांग को आजाद करो' और ‘हमारे दौर की क्रांति' जैसे नारे लगाए।
आपको बता दें की हांगकांग के अंतिम ब्रितानी गवर्नर क्रिस पैटन ने ‘द टाइम्स ऑफ लंदन' समाचार पत्र को दिए एक साक्षात्कार में कहा, हम नई चीनी तानाशाही देख रहे हैं। हम किसी भी कीमत पर चीन की बात नहीं मानेंगे। चीन हमे धोखा दे रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment