बिहार में इन शर्तों के साथ चलेगी बसें, किराया बढ़ना तय, पढ़िए पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में लॉकडाउन लगा हुआ हैं। जिससे बिहार में बस सेवा को बंद कर दिया गया हैं। लेकिन इसी बीच खबर आ रही हैं। कुछ शर्तों के साथ इस हप्ते बिहार में बस सेवा को चालु किया जा सकता हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार अब यात्री को बसों में आधी सीटों पर ही सफर तय करना है। अगर 40 सीटों वाली बसों में 20 यात्री 53 सीटों वाली बसों में 25 और 62 सीट वाली बसों में 30 यात्री ही सफर करेंगे। इससे किराया बढ़ना लगभग तय माना जा रहा हैं। 

हालांकि बिहार परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला सोमवार को विभाग के अधिकारियों के साथ में इस मामले पर विमर्श करेंगे। इसके बाद इसके बारे में पूरा फैसला लिया जाएगा। साथ ही साथ इसके लिए सुचना भी जारी की जाएगी। 

विभाग के सूत्रों के अनुसार बस यात्रा के दौरान यात्रियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का हर संभव प्रयास किया जाएगा। यात्रा के दौरान मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन होगा। बस अड्डा को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा। बस को भी सेनेटाइज करके चलाया जाएगा। बसों में ज्यादा भीड़ इकठा करने पार क़ानूनी कारवाई की जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment