बिहार के सिर्फ ये जिले हैं ग्रीन जोन में, इन्हे लॉकडाउन में मिलेगी छूट

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा हैं। यहां जो जिले ग्रीन जोन में थे वो अब रेड जोन में बदलता जा रहा हैं। आपको बता दें की केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया हैं और इस लॉकडाउन में सिर्फ उन्ही लोगों को छूट मिलेगी जो ग्रीन जोन में हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन जिले के बारे में जो जिले ग्रीन जोन में हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
ग्रीन जोन वाले जिले। 
शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पशिचम चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल।

केंद्र सरकार के द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार के ये जिले ग्रीन जोन में हैं। 4 मई से इन जिलों में कुछ शर्तों के साथ छूट मिल सकती हैं। केंद्र के मुताबिक ग्रीन जोन वैसे इलाके होंगे जहां पिछले 21 दिनों में एक भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नहीं पाया गया है। लेकिन जो जिले रेड जोन में हैं। उन जिलों में किसी भी प्रकार का कोई छूट नहीं मिलेगा। यहां लॉकडाउन का पालन पहले की तरह होगा। 

आपको बता दें की ग्रीन जोन में भी हवाई मार्ग, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर्राज्यीय आवागमन सहित स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।  

0 comments:

Post a Comment