बिहार के 30 जिलों में फैला कोरोना, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ हैं। क्यों की कोरोना के चपेट में बिहार के 30 जिले आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बिहार के 30 जिलों में कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले हैं। 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 60 नए मरीज सामने आये हैं. जिससे सरकार की नींद उड़ गयी हैं। क्यों की प्रतिदिन इन आंकड़ों में वृद्धि हो रही हैं। लेकिन अच्छी बार ये भी हैं की कल एक दिन में 14 मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी को मात दिया है. इसके साथ ही सूबे में स्वस्थ होनेवाले मरीजों का आंकड़ा 98 हो गया है. 

आपको बता दें की स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया की बिहार के 30 जिलों में कोरोना फ़ैल चूका हैं। इस कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सूबे में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. बिहार में 75 लाख 72 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है. जिसमें 4 करोड़ 10 लाख लोगों का सर्वे किया गया है. ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। 

0 comments:

Post a Comment