चीन से निकलने वाली कंपनियों पर योगी की नजर, यूपी आ रही कई विदेशी कंपनियां

न्यूज डेस्क: चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रहा हैं। जिसके कारण चीन की बदनामी हो रही हैं। इस वायरस से अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिसके कारण बहुत सी विदेशी कंपनियां चीन छोड़कर भारत आने वाली हैं। 
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक रिपोट की मानें तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन कंपनियों को यूपी में लाने के लिए मीटिंग कर रहे हैं। सीएम राज्य में ऐसे मौहोल तैयार कर रहे हैं। जिससे इस राज्य में कंपनियां अपना यूनिट बना सके। 

सीएम योगी का काम करने का तरीका विदेशी कंपनियों को भा रहा हैं। यहीं कारण है की फुटवीयर कंपनी वॉन वेल्क्स चीन से अपना कारोबार समेट कर उत्तर प्रदेश के आगरा में शिफ्ट होने जा रही है। यहां लैट्रिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार कर काम करेगी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉन वेल्क्स स्वास्थ्य के अनुकूल फुटवीयर बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है जो पैरों को आराम देने, घुटने, कमर दर्द और जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने वाले जूते बनाती है। इसका ब्रांड  दुनिया के 80 देशों में करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ ग्राहकों को बेचे जाते हैं। इस कंपनी के यूनिट लगने से काफी लोगों को रोजगार मिल सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment