धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार मूंगा पहनना फायदेमंद होता हैं। इससे इंसान के जीवन पर सकारात्मक शक्तियों के बास होता हैं और इंसान आप अपने जीवन में सफल होता हैं। लेकिन कभी कभी बिना जानकारी के इसे पहनना हानिकारक भी होता हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे मूंगा पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में। तो आइये जानते हैं।
मूंगा पहनने के फायदे।
शास्त्रों के अनुसार इस रत्न को सोने/चॉदी या तॉबे में पहनने से बच्चों को नजर नहीं लगती एंव भूत-प्रेत व बाहरी हवा का भय खत्म हो जाता है। साथ ही साथ जीवन पर सकारात्मक शक्तियों का बास होगा हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूंगा धारण करने से ईर्ष्या दोष समाप्त होता है, साहस व आत्म-विश्वास में वृद्धि होती है। इससे जीवन में उदासी व मानसिक अवसाद पर काबू पा सकते हैं। इसलिए मूंगा का रत्न अवश्य धारण करना चाहिए।
मूंगा पहनने के नुकसान।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मूंगा गोमेद, लहसुनिया, हरी व नीलम के साथ पहनना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इससे जीवन में कई तरह की समस्या उत्पन हो सकती हैं। इसलिए अगर आप मूंगा धारण करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें।
आपको बता दें की मूंगा सिर्फ मंगलवार के दिन चित्रा व मृगशिरा नक्षत्र में ही धारण करना चाहिए। मूंगा धारण करने के पश्चात नानवेज नहीं धारण करना चाहिए और मंगलवार व शनिवार को तो कदापि नानवेज नहीं ग्रहण करना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment