न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना वायरस का फैलाव तेजी के साथ हो रहा हैं। यहां कोरोना की चेन टूट नहीं रही हैं। जिसके कारण प्रतिदिन कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इसी बीच एक खबर आई हैं की पटना के चार इलाकों में कोरोना की एंट्री हुई हैं। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया हैं।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार पटना में रविवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये चारों पटना के अलग अलग इलाकों के रहने वाले हैं। जिससे बिहार सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। इससे पटना में कोरोना की नई चेन बन गयी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पटना में रविवार को जो कोरोना संक्रमित मिले हैं वो संपतचक बैरिया, एक दीदारगंज, एक कुम्हरार और एक मंदिरी के रहने वाला है। इसमें दीदारगंज,एक कुम्हरार और मंदिरी पूरी तरह से नए इलाके हैं। इन इलाकों को सील कर दिया गया हैं। ताकि कोरोना का फैलाव ना हो सके और कोरोना की इस चेन को तोड़ा जा सके।

0 comments:
Post a Comment