WHO ने भारत को चेताया, बिहार सहित इन राज्यों में बढ़ेगा कोरोना संक्रमण

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैं। लेकिन भारत के कई राज्य लॉकडाउन को धीरे धीरे ख़त्म कर रहे हैं। इसी बीच WHO ने भारत को चेताया हैं की लॉकडाउन को ख़त्म करना कुछ राज्यों के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। 
WHO ने भारत के लिये चेतावनी जारी करते हुए कहा हैं की महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, चंडीगढ़, तमिलनाडु और ​बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता हैं। सरकार इन राज्यों में ज्यादा छूट ना दें। नहीं तो यहां की स्थिति ख़राब हो सकती हैं। 

संगठन ने पिछले 2 सप्ताह का डाटा को सामने रखते हुए कहा है कि भारत में इन दिनों तेजी से संक्रमण में बढ़ोतरी हुई है। जो राज्य के लोगों के लिए खतरनाक हैं। इसलिए  भारत के इन 7 राज्यों के लोगों को लॉकडाउन में छूट नहीं देनी चाहिए। इससे कोरोना का फैलाव बढ़ जाएगा और काफी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment