नियोजित शिक्षकों पर सरकार मेहरबान, वेतन के साथ निर्वहन भत्ता भी देगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार में जब से नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल बापस लिया हैं तब से सरकार इन नियोजित शिक्षकों पर मेहरबान नजर आ रही हैं।  बिहार सरकार ने इन नियोजित शिक्षकों के लिए एलान किया हैं की इन्हे वेतन के साथ निर्वहन भत्ता भी दी जाएगी। 
साथ ही साथ बिहार में 32 हजार शिक्षकों का निलंबन भी बापस लिया जायेगा। जो टीचर हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए थे वो फिर से बहाल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्तगी और उसकी समाप्ति के बीच की अवधि को सेवा में टूट नहीं माना जाएगी। यह अवधि उपार्जित अवकाश में शामिल होगी।

नियोजित शिक्षकों को हड़ताल समय का वेतन दिया जायेगा। जो शिक्षक हड़ताल के समय निलंबित कर दिए गए थे। उनके वेतन में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं और इन्हे पूरा वेतन मिलेगा। ये शिक्षक ड्यूटी भी ज्वाइन कर सकते हैं। 

आपको बता दें की शिक्षा विभाग के ने इस मामले में उनका निलंबन समाप्त करते हुए उन्हें विभागीय कार्रवाई से मुक्त करने की अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा संबंधित नियोजन इकाई द्वारा प्राप्त अनुशंसा के आलोक में अनुवर्ती आदेश निर्गत किया जाएगा। जिसके बाद शिक्षकों पर दर्ज FIR ख़त्म हो जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment