बिहार कृषि विश्वविद्यालय में बनेगा आइसोलेशन वार्ड, रहेंगे कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में एक भवन को आइसोलेशन वार्ड के रूप में चिह्नित किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही हैं। जिसके कारण ये फैसला लिया गया हैं। 
प्रशासन ने आदेश दिया है की अगर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या क्षमता से अधिक हो जाने की स्थिति में अतिरिक्त मरीजों को बीएयू में शिफ्ट किया जायेगा। यहां आइसोलेशन वार्ड संचालित होने की स्थिति में डॉक्टर, नर्स और अन्य चिकित्साकर्मी के साथ-साथ चिकित्सा के तमाम साधन उपलब्ध कराये जायेंगे। यहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा और उन्हें रखने की पूर्ण वेवस्था की जाएगी। 

राजेश झा राजा (एडीएम, भागलपुर) ने बताया की बिहार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आइसोलेशन वार्ड के लिए भवन चिह्नित किया गया है। यह भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी है, ताकि जरूरत पड़ने पर भवन ढूंढ़ने की जरूरत न हो। जिला प्रशासन कोरोना के इस महामारी को दूर करने के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। 

0 comments:

Post a Comment