मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों की घर वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी सरकार

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना संकट को दूर करने के लिए अचानक से लॉकडाउन लगाया गया  हैं। जिसके कारण मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश लिया था की वो अपने राज्यों के नागरिकों को ले जा सकते हैं। लेकिन बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने केंद्र सरकार से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी। 
आपको बता दें की कई राज्यों के मांग पर केंद्र सरकार स्पेशल ट्रेन चलाने की प्लानिंग कर रही हैं। ताकि दूसरे राज्यों में फसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर पहुंचाया जाएं। आपको बता दें की मिली अगर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से हां मिलती है तो एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक की ट्रेनें चलेंगी. 

लेकिन मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को घर जाने से पहले उन्हें अपने राज्य में तुरंत क्वारंटीन किया जाएगा और उनका चेकअप करने के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत मिलेगी। साथ ही ट्रेन में अतिरिक्त सावधानी  भी बरती जाएगी ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में ना आएं। 

0 comments:

Post a Comment