इस देश में है विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर, यहां पर कोई हिन्दू नहीं रहता है

न्यूज डेस्क: हिन्दू धर्म दुनिया की सबसे पुरानी और प्राचीन धर्म हैं। आज भी कई देशों में ऐसे साबुत मिलते हैं। जिससे ये साबित होता हैं की प्राचीन कालों में कई देश सनातन धर्म को मानते थे। इस धर्म में कई सारे देवी देवताओं का वर्णन हैं। लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं हैं की देश में सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर किस देश में हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है और यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है जो कम्बोडिया देश के अंकोर में है जो सिमरिप शहर में मीकांग नदी के किनारे बसा हुआ है तथा इसका फैलाव सेकड़ो वर्ग मील में है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। आपको जानकर ये हैरानी होगी की इस देश में कोई हिन्दू नहीं रहता हैं। लेकिन यहां दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर हैं। 

इतिहासकारों के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के शासन काल 1112 से 1153 ईस्वी के दौरान बनवाया गया था। इस मंदिर के चित्र को कम्बोडिया के राष्ट्रीय ध्वज में छापा गया है। यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। इसको यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल किया गया है।

0 comments:

Post a Comment