बिहार में बेकाबू कोरोना की बड़ी छलांग, 2477 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, 13 की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा हैं। इस वायरस के फैलाव में कोई कमी नहीं आ रही हैं। जिससे बिहार सरकार की परेशानी बढ़ गयी हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की बिहार में आज 86 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिससे राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 2477 हो गयी हैं। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार आज 1, कैमूर में 3, जहानाबाद में 1, अरवल में 1, नवादा में 1 औरंगाबाद में 2, नालंदा में 2,गोपालगंज में 3, कटिहार में 34, मुंगेर में 6, बेगूसराय में 9, भागलपुर में 2, मधुबनी में 3, खगड़िया में 2, बांका में 2 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिससे कोरोना के ग्राफ में बड़ी छलांग लग गयी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अब तक कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इससे बिहार सरकार काफी चिंतित हैं। बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों के कारण बिहार में कोरोना का फैलाव तेजी के साथ हो रहा हैं। इस फैलाव को रोकने के लिए बिहार सरकार कई तरह के फ़ैलाने ले रही हैं ताकि इस संक्रमण को रोका जा सके। 

0 comments:

Post a Comment