जनेऊ पहनने के ये हैं जबरदस्त फायदे, जानिए वैज्ञानिक कारण?

न्यूज डेस्क: शास्त्रों के अनुसार जनेऊ पहनना हिंदू धर्म में सबसे शुभ माना जाता हैं। इससे मन को शांति मिलती हैं तथा इंसान के जीवन में सुख और शांति बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे जनेऊ पहनने के वैज्ञानिक कारणों के बारे में की इससे कौन-कौन से फायदे होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
मेडिकल साइंस के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च को करने के बाद बताया है की जनेऊ पहनने वालों को हृदय रोग और ब्लडप्रेशर की आशंका अन्य लोगों के मुकाबले कम होती है। क्यों की जनेऊ शरीर में खून के प्रवाह को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीकों से होता हैं। 

एक रिसर्च की मानें तो कान पर हर रोज जनेऊ रखने और कसने से स्मरण शक्त‍ि में भी इजाफा होता है। इससे इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। क्यों की कान पर दबाव पड़ने से दिमाग की वे नसें एक्ट‍िव हो जाती हैं, जिनका संबंध स्मरण शक्त‍ि से होता है। 

आपको बता दें की जनेऊ पहने वाले लोग मूत्र त्याग के वक्त दाएं कान पर जनेऊ लपेटते हैं। इससे वे नसें दब जाती हैं, जिनसे वीर्य निकलता है। ऐसे में जाने-अनजाने शुक्राणुओं की रक्षा होती है। साथ ही साथ इससे इंसान के बल और तेज में वृद्ध‍ि होती है। इसलिए जनेऊ पहनना बहुत ही लाभकारी माना जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment